हम पढ़ेगे और बढ़ेगे नारे के साथ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को मिठाई खिला कर एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण कर मनाया गया प्रवेशोत्सव

रानीतराई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेशोत्सव तथा कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य एवमं जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन टिकरिहा अध्यक्षता, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आतिथ्य में किया गया।

इस समारोह में अशोक साहू अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की सरकार निशुल्क शिक्षा, पुस्तकें के साथ अन्य कई सुविधाओं को मुहैया करवा रही है इस लोक कल्याणकारी योजना से शिक्षा प्राप्त करने की निरंतरता बनी रहेगी समयबध्द अध्ययन अध्यापन सुचारू रूप से होगी एवमं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित होगी बिना किसी रूकावट के छात्र अपनी पढ़ाई कर सकेंगे हमारा लक्ष्य है किसी अभाव में कोई भी छात्र छात्रा अच्छी शिक्षा से वंचित ना हो श्री साहू जी ने छात्रों को लगन पूर्ण मनोयोग परिश्रम निष्ठा अनुशासन से एवमं पढ़ने की ललक विकसित कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित कर अपने गांव जिला प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया एवमं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने कहा सभी लोगों को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री संकल्पना है शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना नामुमकिन है संसार के सभी विकसित देशों में साक्षरता शत प्रतिशत है आप सभी छात्र छात्राएं मन लगाकर नियमित अध्ययन करें शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कोविड-19 के दौर में बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए हमें ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों स्तरों की शिक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है तथा बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराएं जिससे प्राथमिक शिक्षा में विविधता समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो जिससे भविष्य में हमारी शिक्षा व्यवस्था उत्कृष्टता प्राप्त कर शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो सके इस दिशा में मुख्यमंत्री की रानीतराई को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सौगात एक महत्वपूर्ण सोपान साबित होगी l

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने छात्र छात्राओं को ये संदेश दिया किताबे सबसे शांत और सबसे सदाबहार दोस्त है यह सब से सुलभ और बुद्धिमान काउंसलर है और सबसे धैर्यवान शिक्षक है किताबे सभ्यता की वाहक है किताबों के बिना इतिहास मौन है है साहित्य गूंगा है विज्ञान अपंग है विचार और अटकले स्थिर है यह परिवर्तन का इंजन है विश्व की खिड़कियां है समय के समुद्र में खड़ा प्रकाश स्तंभ है।

इस उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन,निपानी सरपंच सीता सिन्हा, ईश्वर शर्मा, NSUI विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे, बाबा चंद्राकर डेविड चंद्राकर, सौरभ वर्मा, भविष्य जैन एवमं विद्यालय स्टाफ़ के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवमं पालकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *