जामगांव आर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देश पर जिसमें कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से दुर्ग जिले के घर घर जाकर कोरोना संक्रमण से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और उनकी वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे उनके घर में कोरोना काल के चलते क्या हानि हुई है, और वर्तमान में अभी उनको किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जोन सेक्टर एवं बूथ स्तर पर जिम्मेदारी दिया गया, इस कार्यक्रम को आउटरीच अभियान नामित किया गया है।
कार्यक्रम के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते विश्वव्यापी समस्या से लोग जूझ रहे हैं हजारों लाखों लोगों ने अपनों को खोया है एवं लगातार हो रहे लॉकडाउन के चलते अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है साथ ही कोरोना से यदि किसी परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई तो उनका परिवार बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच चुका है और लॉकडाउन के चलते व्यापारियों का दुकान धीमा होने से तथा नुकसान के चलते दुकान बंद हो जाने के कारण साथ ही साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगों के बंद हो जाने से हजारों लाखों मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं और हजारों ने अपनी नौकरी गंवा दिए जिसके चलते लोग आर्थिक तंगी से परेशान हो चुके हैं और उनके दिमाग में तनाव की स्थिति बनी हुई है ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आउटरीच अभियान के तहत उनकी जानकारी लिया जाएगा तथा उनका यथासंभव मदद किया जाएगा।
कांग्रेस नेता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भी छत्तीसगढ़ सरकार के सूझ बूझ योजनाएं एवं दुर्ग जिला में भी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं कार्य क्षमता के चलते यहां किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी व्यवस्था जैसे ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर की कमी नहीं हुई एवं उनके उचित निर्णय क्षमता के कारण जिला को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाया जा सका है साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर और जिला कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक आवश्यक वस्तुएं एवं बचाव राहत सामग्री पहुंचाया गया जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग अधिक से अधिक मात्रा में तैयार रह पाए और कोरोना महामारी पर काबू करने में हम सक्षम रहे परंतु इससे कुछ लोगों को बहुत अधिक क्षति पहुंची है जिसका सर्वे करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के माध्यम से उनकी जानकारी प्राप्त कर उनके लिए कार्य करेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री ठाकुर के जानकारी देते हुए बताया आउटरीच प्रभारी के रूप में जिसमे जामगांव आर ब्लॉक से दो समन्वयकों में 1. उमाशंकर बाबा चन्द्राकर, 2. प्रेम प्रकाश पांडेय, एवं 10 नामित कोरोना योद्धा के नामों में, 1. कमलेश वर्मा, 2. नरेंद्र नवरंगे, 3. नारद साहू, 4. युगल किशोर आडिल 5. अमित अग्रवाल, 6. प्रेम दास वैष्णव, 7. चन्द्रशेखर देवांगन, 8. सोहन जोशी, 9. डिलेश्वर साहू, 10. आयुष टिकरिहा नाम शामिल किया गया है।

