कोरबा। आप खुद सोचिए कि एक पिता को क्या हुआ होगा जब उसके घर मे उसकी लड़की की शादी हो रही हो और बारात आने वाली हो और लड़की घर से भाग जाए। कोरबा जिले से खबर आई कि एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपना घर बेच दिया, जबकि बारात आने के कुछ घंटे पहले लड़की ने बारात के दिन यह कदम उठाया। अपने प्रेमी को लेकर भाग गई और थाने पहुंची।
बारात में आने से पहले बेटी की इस हरकत से पिता सदमे में आ गए। पिता ने अपना सिर मुंडन करवा कर बेटी को छोड़ने का फैसला कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी निषाद परिवार की बेटी की शादी पिता लंबे समय से शादी की तैयारी कर रहे थे।पिता ने तो अपना घर भी बेच दिया था ताकि शादी में कोई कमी न आए।
शादी का कार्यक्रम भी कोरबा स्थित अग्रसेन भवन में शुरू हुआ, लेकिन बेटी ने ऐसा ही किया, पिता ने नहीं सोचा था कि बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई और थाने पहुंच गई और उसे वयस्क होने के बारे में बताया, जबकि पुलिस ने बताया कि लड़की बालिग है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता है। पुलिस मदद नहीं कर सकती।
