ब्लाक संयोजक परस राम साहू ने लगाया कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज,युवाओं से टीका लगवाने किया अपील

पाटन। आज ग्राम महुदा के उप स्वास्थ्य केंद्र मे 18 से 44 उम्र के लोगो को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। जिसमे ग्राम महुदा व उफरा के युवाओ मे काफी उत्साह देखा गया। ब्लाक संयोजक परस राम साहू ग्राम महुदा निवासी ने भी कोरोना के खिलाफ इस जंग में लड़ने और कोरोना संक्रमन से सुरक्षित रहने पहला टीका लगवाया। श्री साहू ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कोरोना से लडना है तो वैक्सीन जरूरी है आज हमारे विशेषज्ञों कहना है कि आने वाले समये मे कोविड-19 की तीसरी लहर आने वाली है और वैक्सीन ही एक मात्र रामबान है जो हमारे शरीर के इम्युनिटी को बडाकर कोरोना से लडाई लडने मे मददगार साबित होगा। साहू ने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी युवा वैक्सीनेशन अभियान मे हिस्सा ले टीका जरूर लगाये और लोगो को जागरूक करे।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *