ग्रामीणों के सुख दुःख के कार्यों में सदुपयोग होगा समरसता भवन-अशोक साहू

पाटन। विधानसभा पाटन के ग्राम भनसूली (के) एवं तेलिगुंडरा में नवनिर्मित सर्व समाज भवन का औपचारिक शुभारंभ श्रीफल तोड़कर अशोक साहू उपाध्यक्ष जिप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप पाटन, पुरन साहू स्थायी सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों की उपस्थिति में किया गया।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष 26 जनवरी के दिन भंसूली, तेलीगुंडरा और असोगा में गौठान जमीन के लिए विशेष ग्रामसभा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्तर पर किया गया था।जिसमें ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर तीनों ग्रामों में समरसता भवन की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी तत्काल स्वीकृति प्रदान किए।
बरसात के मौसम में शादी,जन्मोत्सव एवं सामूहिक कार्यों में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था,जिसे ग्रामीणों के लिए समर्पित किया गया।विधिवत लोकार्पण होना शेष है।
ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सरपंच मनीष पटेल,श्रीमती तुलसी गैंदलाल डहरिया,कमलेश साहू उपसरपंच,बीरेंद्र देवांगन,गोमती साहू,राधा साहू,उत्तम साहू,दीनबंधु यदू,सिया तारक सचिव, पदमन साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *