पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के जोन प्रभारी अश्वनी साहू ने आज कोविड 19 वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। श्रीसाहू ने लोगो से कोरोना की दोनो डोज लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। टीका लगवाने से शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
जैसे कि आशंका जाहिर किया जा रहा है कोरोना की तीसरे लहर की संभावना है। और इसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते है। जो व्यक्ति
कोविड की दोनो डोज लगवा चुके है। उन्हें काफी हद तक कोरोना नही हो रहा है। जब आप स्वस्थ्य रहेंगे तब आपका पूरा परिवार भी सुरक्षित रह सकता है। कोरोना वैक्सीन को लेकर कई लोगो द्वारा भ्रम भी फैलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को जड से खत्म करने के लिए टीकाकरण करवाया जाना अति आवश्यक है।
श्री साहू ने सभी से अपील किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाकर सफल बनाया जाए। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही अनिवार्य है, शासन प्रशासन सहित सभी क्षेत्र के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील करते है। जीवन बचाने के लिए टीका जरूर लगाये ।
