युवती से छेड़छाड़ करने वाले मोटरसाइकिल सवार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर-अंकित बाला पखांजूर

पखांजूर। पुलिस अधीक्षक कांकेर एम आर आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है मामले का विवरण इस प्रकार है कि पखांजूर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पखांजूर थाने में दिनांक 26/06/21 को रिपोर्ट दर्ज़ कराया था कि वह अपने घर के सामने सड़क में टहल रही थी तभी एक मोटर सायकिल में सवार होकर 03 मनचले आरोपी युवती से छेड़छाड़ कर युवती अश्लील हूटिंग कर फ़रार हो गये थे, पीड़िता के रिपोर्ट पर मोटर साइकिल सवार आरोपियों को के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान थाना पखांजूर पुलिस द्वारा आरोपीयो की पहचान कर घटना कारित करने में शामिलआरोपी गणेश कविराज पिता लक्ष्मी कांत कविराज उम्र 21 वर्ष निवासी पिव्ही 14 एवं रंजीत हालदार पिता विश्वजीत हालदार उम्र 20 वर्ष निवासी पिव्ही 129 एवं को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त किया है आरोपियों को जेल भेजा गया है घटना कारित करने में शामिल 01अन्य नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है, थाना पखांजूर की कार्यवाही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *