रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।छत्तीसगढ़ शासन ने नवीन साख सहकारी समितियों का गठन 2019 मे किया।इसी तारतम्य मे उतई साख सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 101 से विलग होकर बोरीगारका नवीन साख सहकारी समिति का सृजन हुआ।शासन की मंशा किसानों को आसानी से खाद-बीज देना व उत्पाद का सही समय में उपार्जन करना था।राज्य सरकार ने साख सहकारी समितियों की नवीन गठन का स्पष्ट नियम बनाया है जिसके तहत संपत्ति-आस्तियों (जमीन) का बटांकन उल्लेखित हैं।जिसके तहत ग्राम पंचायत पुरई द्वारा धान उपार्जन हेतु उतई सोसायटी को प्रदाय भूमि नवीन सोसायटी बोरीगारका पंजीयन क्रमांक 3333 के अधीन होना चाहिए क्योंकि ग्राम पंचायत पुरई के कृषक बोरीगारका सोसाइटी के सदस्य हैं।इसमें कुछ अड़चनें आ रही थी । इस समस्या को लेकर दिनांक 26 जून को क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन मे गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास डिकेन्द्र हिरवानी(अध्यक्ष नगर पंचायत उतई), राकेश हिरवानी(कृषि सभापति जनपद पंचायत दुर्ग), उमा रिगरी (सरपंच पुरई), गुंजेश्वरी साहू ( सरपंच बोरीगारका) घनश्याम गजपाल ( सरपंच करगाडीह),संचालक सदस्य सियाराम साहू, इद्रभुषण साहू ,श्रीमती गीता साहू कुमार राम साहू (निगरानी समिति), शत्रुघन साहू (कृषक), बंशीधर जांगड़े (कृषक), अशोक रिगरी (कृषक) और राजेश साहू (कृषक) ने रखा।मंत्री ने इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही और बिना समय गंवाए पुरई की भूमि पर संचालित उतई धान उपार्जन केंद्र को बोरीगारका सोसायटी के अधीन करने का आदेश जारी कर दिया गया।इस कार्य के लिए पुरई, पाउवारा,बोरीगारका व करगाडीह के जनप्रतिनिधि व कृषकों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जाहिर किया है।
