अमलीपदर क्षेत्र के धुरवापथरा में कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई एवं टीकाकरण के खिलाफ अफवाहों से बचने लोगो को किया गया सतर्क

✍? विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नयापारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मितानिनों ने विशाल टीकाकरण अभियान का आयोजन किया, जिसके तहत मैनपुर क्षेत्र के सभी भाई बहन ग्रामीण कोरोना को हराने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराये जाने की अपील की गई। साथ ही बडी संख्या में संघ के लोगो ने टीकाकरण अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को जड से खत्म करने के लिए टीकाकरण करवाया जाना अति आवश्यक है, सभी से अपील किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाकर सफल बनाया जाए।

एम.टी.पिंकी सिन्हा एवं मितानिनों द्वारा कोरोना जागरूकता रैली निकालते हुए


इस दौरान एमटी पिंकी सिन्हा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही अनिवार्य है, शासन प्रशासन सहित सभी क्षेत्र के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील करते है उन्होने कहा कि जीवन बचाने के लिए टीका जरूर लगाये वैक्सीलन जीवन रक्षक है। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित मितानिन प्रशिक्षक पिंकी सिन्हा शिक्षक भागीरथी नागेश कामदेव यादव जयप्रकाश यादव नेगराज यादव, आ.बा. कार्यकर्ता दुलारी साहू, खिरो बाई नागेश,
मितानिन हिरोइंद्री, ललिता, पुष्पा, आशा, चंपा, चमेली, लिलेन्द्री, सुखमनी,बिशाखा, जमुना व गांव के सरपंच गोमती मांझी, सरपंच पति भगत मांझी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *