अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा जी आर साहू होंगे, एस डी बर्मन योगा दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल- शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष


दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर, छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ ने, आनलाइन योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसे एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व प्राचार्य एस डी बर्मन ने प्रायोजित किया, यह जानकारी एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने दी । श्री एस डी बर्मन योगा दिवस पुरस्कार प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। योगा ट्रेनर दीपक कुमार साहू जो शासकीय पॉलिटेक्निक तखतपुर बिलासपुर से हैं के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित कि गई। जिसमें 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मेरिट सूची अनुसार सांत्वना पुरस्कार सहित तेरह पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र के साथ वितरण किये जाएंगे। छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग से छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संरक्षक एवं अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा जी आर साहू, विशेष अतिथि डॉ बी एस चावला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता एस डी बर्मन करेंगे। यह रहेगा कार्यक्रम का ˈशे᠎̮ड्‌यू्‌ल्‌ , दिनांक 27 जून शाम चार बजे पुरस्कार प्रतियोगिता का वर्चुअल पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में गूगल मीट लिंक http://meet.google.com/gys-cyfs-jwp से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ योगा ट्रेनर द्वारा चारों आसान का प्रदर्शन, चुनें गये विडियो का प्रदर्शन, परिणामो की घोषणा, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण , अतंराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून 2021, प्रशस्ति पत्र का वितरण, प्रथम पुरस्कार रु 1500, द्वितीय पुरस्कार रु 1000, तृतीय पुरस्कार रु 500, दस सांत्वना पुरस्कार रु 200 प्रति विजेता।
छात्र को आई डी कार्ड के साथ वर्चुअली उपस्थित होना होगा।
Phone पे/ Bhim से राशि ट्रांसफर होगी। कुल 13 पुरस्कार एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *