✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठान संचालित हो रही है गरियाबंद ब्लाक अंतर्गत आदर्श ग्राम संगठन जय मां गरजई समूह मदनपुर के तिरंगा महिला स्व सहायता समूह द्वारा वनोपज की खरीदी बिहान समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिसमे साल बीज समूहों द्वारा खरीदा जा रहा हैं वहीं तिरंगा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं में काफी खुशी देखी गई ,समूह की अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर रही है , सुपर कम्पोस्ट तैयार कर चुकी है , बिहान समूह की आमदनी में वृद्धि होगी साथ ही वे गोधन न्याय योजना के आत्मनिर्भर हो रही है ,आदर्श गोठान मदनपुर में गोबर खरीदी ,वर्मी खाद के साथ साथ मुर्गी पालन व बागवानी का भी कार्य शुरू होगाा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मदनपुर के सरपंच मोती लाल कंवर सचिव तीजू कपिल, उपसरपंच वेदराम यादव, गोठान समिति अध्यक्ष सेवा राम निषाद, समूह सदस्य पद्मनी ध्रुव ,भाग्यवती निषाद नागेश्वरी वस्त्रकार, भोज ध्रुव, ललिता देवांगन, पीआरपी चुमेश्वरी लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

