उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में गृह, जेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 24 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार बनते ही ग्रामो में विकास की दिशा में वृहद रूप से काम कर रही है। आप लोग गांव की ब्यवस्था को बनाकर रखे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पलायन को रोकने के लिये योजना बना रहे है। महिला समूह द्वारा गौठान में काफी बेहतर काम कर रही है। अब गौठान एक लघु उद्योग का रूप धारन कर लिया है। जिससे महिलाओ को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने शिव मंदिर नेहरूनगर में मंगल भवन, अहाता निर्माण, वार्ड 5 में सीसी रोड, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में बाउंड्रीवाल, वार्ड 9 में नाली निर्माण, पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की। जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देसमुख, जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्राकर,जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू द्वारा पौधा रोपण कर किया गया। पश्चात पटेल समाज के भवन का लोकार्पण फीता काटकर किया गया। स्वागत भाषण सरपंच टिकेन्द्र ठाक़ुर ने दिया। कार्यक्रम को जिला पँचायत अध्यक्ष शालिनी यादव व जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक रिगरी व आभार दिवाकर गायकवॉड ने किया।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार सेन, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा,पार्षद तोषण साहू एल्डरमेन अनूप डें, प्रेमनारायण साहू, ,खुमान साहू, सरपंच टिकेंद्र ठाकुर उपसरपंच महेश कौशिक उमा रिगरी मनीष साहू अमनदीप सोढ़ी कवलसिह गायकवाड, कुंती यादव, संत राम पटेल, गंगा पटेल, कन्हैया पटेल,रोशन पटेल, बेनु पटेल, प्रमिला भारती, छत्रपति देवागन, सुखचंद देशलहरे, बबलू यादव ,पंच नागेश्वर साहू ,कुंती यादव,रश्मि जोशी,छगन बंजारे संतोष साहू,केवल गायकवाड़,लवण चतुर्वेदी,शंकर राव,संजय राय, अरुण कश्यप,अनिता बारले ,सरोज टंडन ,दिवाकर गायकवाड़, धनोरा सरपंच मनीष साहू, मनेश साहू,पंकज मारकंडे ,मुकेश ठाकुर,सूरज साहू , छगन वासनिक ,कलाम ठाकुर, शंकर मानिकपुरी , सूडान पटेल ,गंगा पटेल, अशोक पटेल, रोमन पटेल, रोशन पटेल सहित ग्रामीण जन मौजूद थे।
उमरपोटी में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया
