✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
तहसील मुख्यालय मैनपुर से 06 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत देहारगुडा में कोविड – 19 टीकाकरण जन जागरूक करने के लिए सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी साण्डे के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों वरिष्ठ ग्रामीणों ने गांव में रैली निकालकर लोगो को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील की, पुरे जिले में कोरोना के कहर पर पुरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा है, अभी 18 से उपर सभी लोगो को टीका दिया जा रहा है, सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी साण्डे ने कहा कि जीवन बचाने के लिए टीका जरूर लगाये, वैक्सीन जीवन रक्षक है,
उन्होने कहा कि यह टीका कोरोना वायरस के खिलाफ हम सभी के लिए संजीवनी है इसका हम इस्तेमाल करने उन्होने सभी पात्र लोगो से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचना है तो टीकाकरण बहुत जरूरी है, वैक्सीन आज के समय में जरूरत बंन गई है, इस मौके पर उपसरपंच शिवदयाल साण्डे, सरपंच प्रतिनिधि लोकेश साण्डे, पंच डुमेश्वरी, सियाराम, महेश कुमार, संतराम, जुगलाल, भोजलाल, नोडल अधिकारी विजय रात्रे, ग्राम पंचायत के सचिव भोलाराम चक्रधारी, पटवारी शेखर बांधी, सीएचओ कुमारी गोदावरी दीवान, वैक्सीनेटर कुमारी वेदांती सोरी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
