निर्माणाधीन सड़क से लोगो को परेशानी

  

पाटन—समीपस्थ ग्राम सोनपुर से ग्राम सिपकोन्हा पहुंच मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है अप्रैल मई से कार्य प्रारम्भ है लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने निर्माण के लिये खुदाई किया गया है पर बरसात लगने के बाद निर्माण का काम बन्द है लेकिन बरसात के कारण सड़क अत्यंत ही खराब हो चुकी है कि लोगो का चलना दूभर हो गया है चार पहिये वाहन फंस रहे है दोपहिया सवार गिर कर चोटग्रस्त हो रहे है सोनपुर बस्ती का मुख्य मार्ग होने के कारण लोगो को बड़ी परेशानी हो रहा है लगातार बरसात ने परेशानी को बढ़ा दिया है ग्राम के सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर ने लोक निर्माण के दफ्तर में जाकर मार्ग को चलने लायक बनाने की मांग किया है इसके अलावा पूर्व जनपद सदस्य सन्तराम कुंभकार ने भी विभाग को आवेदन देकर सड़क के उस स्थान पर मरमत कार्य की मांग रखी है लेकिन विभाग या ठेकेदार का ध्यान जनता के परेशानी को दूर करने में नही है सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर ने रोष भरे शब्दो मे कहा कि सड़क उस स्थान की मरम्मत नही किया गया तो गांव वालों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *