ख़ामतराई मे मनाई गई सतगुरु कबीर साहेब की जयंती


देवरीबंगला / गुरुवार को सद्गुरु कबीर साहेब के 623 वां प्राकट्य महोत्सव नथिया कबीर आश्रम खामतराई (पिनकापार) में सादगी पूर्ण समारोह में मनाया गया। मंदिर में स्थापित साहेब की प्रतिमा के पूजा आराधना व आरती के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण आश्रम के महंत अचिंतदास साहेब के करकमलों से सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर ग्राम के बीआर करसेल, सोमनाथ, गोपाल ठाकुर, द्वारिका साहू, लक्ष्मण साहू, दीनदयाल सहारे व ग्रामवासी उपस्थित थे।महंत साहेब ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये बताया कि सदगुरु कबीर साहेब महान साहित्यकार, चिंतक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतिर्यों की कड़े शब्दों में आलोचना की। समाज को सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *