पाटन/रानितराई। पाटन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने पंद्रह साल से प्रदेश की रमन सरकार और सात साल से केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल रही है। हर वादों से मुकरने वाली भाजपा अब छत्तीसगढ़ सरकार की ढाई साल की सफल भूपेश सरकार से सवाल करने का जनता के सामने झूठा दिखावा कर रही है।
श्री टिकरिहा ने कहा कि केन्द्र की सात साल की मोदी सरकार देश को सत्तर साल पीछे ले गई है। नोटबंदी,जीएसटी,आर्थिक मंदी, मंहगाई,देश की ऑतरिक और देश की सीमाएं असुरक्षित हो गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल होने के बाद छग की भाजपा को अपनी गिरती छवि सुधारने के लिए भूपेश सरकार के खिलाफ ‘ढाई साल का हिसाब दो सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब देना पड़ेगा’ का नाटक करने का टास्क दिया गया है, जिसे प्रदेश की जनता का कोई समर्थन प्राप्त नहीं है।
श्री टिकरिहा ने कहा कि छग की प्रबुद्ध जनता ने प्रदेश की भाजपा की रमन सरकार को 2018 के चुनाव में सुफड़ा साफ कर, व कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिता कर जवाब दे दिया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की भूपेश सरकार आज सफल और गौरवशाली ढाई साल पूरा करने जा रही है, जो प्रदेश भाजपा को रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा ने कहा कि मोदी सरकार को सात साल का हिसाब जनता को देना चाहिए।
