पाटन ब्लॉक के अरमरीखुर्द के पूर्व सरपंच पर वर्तमान सरपंच ने लगाए कई गंभीर आरोप,पंचायत भवन में आकर देते है धमकी और गाली गलौच

पाटन। ब्लॉक के ग्राम अरमरीखुर्द में वर्तमान सरपंच देवकी साहू ने रानितराई थाना में शिकायत  दर्ज कराई है कि पूर्व सरपंच छगन लाल साहू उन्हें लगातार परेशान कर रहे है। उनकी शिकायत व कथन जांच के आधार पर रानितराई थाना ने मामला दर्ज कर लिया है।  सरपंच के द्वारा की गई शिकायत में लिखा गया है कि   जब से वे  ग्राम पंचायत अरमरीखुर्द के सरपंच पद हेतु निर्वाचित हुयी है तब से पूर्व सरपंच छगन लाल साहू के व्दारा कार्यालय में जब कभी भी आकर धमकी चमकी गाली ग्लौच करते रहते है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यो की शिकायत करने की बात कहकर कमीशन की मांग करते है । 

 शिकायतो का क्रमवार विवरण निम्नानुसार है

1. डोंगिया तालाब गहरीकरण की शिकायत पर जांच दल की उपस्थिती वाले दिन आधिकारियो के जाने के बाद धमकी चमकी गाली ग्लौच एवं मेरे पति के साथ मारपीट जैसी स्थिति निर्मित कि गयी । 

2. दिनांक 26.04.2020 को दिन रविवार को अक्ती के दिन उनके पूत्र किरण वेदी के व्दारा धारा 144 और लकडाउन के बावजूद कार के माध्यम से सैकडौ की संख्या में पूतरी पूतरा बारात निकाला गया किसी अन्य के व्दारा शिकायत किए जाने पर सरपंच के व्दारा शिकायत की बात करते हूए रात में छगन लाल साहू के व्दारा लोगो की भीड लेकर मेरे घर पर ढावा बोला गया गाली ग्लौच किया गया। 

3. दिनांक 29.03.2021 दिन सोमवार को होली के दिन ग्राम पंचायत के दो पंचो अनिरूध एवं तामेश्वर साहू को अपने घर बूलाकर मेरे विरूध्द अनर्गल बाते कही गयी ।

 4. वर्तमान में रोजगार गांरटी के तहत जनक ,डिगेश्वर के खेत के पास उक्त लोगो के अवैध कब्जे की गयी भूमि पर सडक का निर्माण कराया गया वहां भी उक्त लोगो को उकसाकर गाली ग्लौच कराया गया मारपीट करवायी गयी । 

5. दिनांक 02.06.21 को वर्तमान मे ही रोजगार गारंटी के तहत टेकराम की बाडी के पीछे टेकराम अर्जुन व्दारा अवैध कब्जा किये हुए जमीन पर से होते हुए सडक का निर्माण कराया गया वहां भी टेकराम साहू का समर्थन करते हुए हंगामा किया गया इस तरह अवैध कब्जा को बढावा दिया जा रहा है और विकास कार्य को रोका जा रहा है।

 6. पूर्व सरपंच छगन लाल साहू के व्दारा गांव के कुछ गिने चुने लोगो का ग्रुप बनाकर शिकायत करवाया जाता है इस तरह मानसिक प्रताडना हमेशा देते रहते है शिकायत कर्ताओ से पुछे जाने पर कुछ शिकायत कर्ता कोरा कागज में हस्ताक्षर कराने की बात कहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *