✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद – छग सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल देवभोग मुख्यालय में संचालित किया जा रहा हैं। देवभोग में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने से अंचल के छात्र छात्राओं के अभिभावकों में खुशी देखी गई। 24 जून को कन्या शाला परिसर में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत 1ली और 4थी कक्षा की चयन प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से पूरा कर स्कूली बच्चों को प्रवेश दिलाया गया।इस दौरान चयन प्रक्रिया में जनपद सीईओ एम.एल. मंडावी,जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल,कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी,प्रदीप शर्मा(स्वामी आत्मानंद स्कूल देवभोग के प्रभारी प्राचार्य)देवनाथ बघेल(सहायक विकासखंड अधिकारी)दर्शन सोनी(जनपद सदस्य),पालकों व शिक्षको की उपस्थिति में लाटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जहां 1ली से 9वी कक्षाओं में निर्धारित 40 बच्चों का चयन होना था,जिसमे 1ली और 4थी कक्षा में निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चें होने के आवेदन फार्म प्राप्त होने के कारण लाटरी प्रक्रिया से चयन पूरी की गई। बांकी शेष कक्षाओं में तय संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। लॉटरी प्रक्रिया से पहली कक्षा से 40 बच्चे चयनित हुए एवं शेष 5 बच्चे को प्रतीक्षा सूची में रखा गया हैं। साथ ही कक्षा 4थी के लिए 15 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ शेष 10 छात्रों का नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया हैं। चूंकि कक्षा 4थी में पूर्व से 35 छात्र-छात्राए चयनित थे। वही इस चयनित बच्चों के अभिभावकों में खुशी और उत्साह देखा गया। प्रभारी प्राचार्य प्रदीप शर्मा ने न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बहुत जल्द क्लास लगाई जाएगी। स्कूल के समस्त प्रसाधन की सारी तैयारियां संभवत: पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने चयनित सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।चयनित छात्र-छात्राओं की सूची कक्षा1ली-(सामान्य वर्ग छात्राए से)-खिलेस्वरी निधि,सुहाना बेमाल, राजेस्वरी, डोमिता, हर्षिता अवस्थी,पहल ठाकुर,हर्षिता नागेश,लावण्या सिन्हा, कामिनी पाथर,सिमरन,गीतिका,प्राची,नमिता, गीतांजलि निधि,आद्या साहू,खुशबू,रितिका, डिम्पल।(1ली बीपीएल वर्ग से सूची)-योगेश बाघ,रमन,लक्ष्य कुमार,हर्षिता बेमाल,पलक ठाकुर,सूरज कुमार बीसी,जशवंत,पारसनाथ बीसी,टोमेंद्र, योक्तिमा।1ली सामान्य वर्ग बालक)-जतेंन कुमार,रोशन सिन्हा, सानिध्य सिन्हा, गणेश निषाद,जयकांत मांझी,ऋषव कुमार,आयुष हरपाल,दुर्गेश यादव,संजय, तेजस कश्यप,नेमिचरण नागेश,चिराग सिन्हा कक्षा 4थी बीपीएल वर्ग)-प्रेमशीला बाग़ ।बालिका वर्ग-नेहा नागेश,पीहू कश्यप। सामान्य वर्ग-हर्षवर्धन स्वर्ण,कुलदीप साहू।
