✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठान संचालित हो रही है देवभोग ब्लाक अंतर्गत आदर्श गोठान क़दलीमुड़ा के तिरंगा महिला स्व सहायता समूह को कृषि विभाग देवभोग के द्वारा अधोसरंचना एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मद के द्वारा मिनी राइस मिल प्रदान किया ,मिनी राइस मिल मिलने के बाद तिरंगा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं में काफी खुशी देखी गई ,समूह की अध्यक्ष त्रिपुरा बघेल ने news24 कैरेट संवाददाता को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर रही है और अब तक 370630 किलोग्राम गोबर खरीदी , व 5100 किलोग्राम वर्मी खाद , 1500 किलोग्राम सुपर कम्पोस्ट तैयार कर चुकी है ,मिनी राइस मिल मिलने के बाद उनकी आमदनी में वृद्धि होगी साथ ही वे गोधन न्याय योजना के आत्मनिर्भर हो रही है ,आदर्श गोठान कदलीमुड़ा में गोबर खरीदी ,वर्मी खाद के साथ साथ मुर्गी पालन व बागवानी का भी कार्य शुरू होगा इस अवसर पर ग्राम पंचायत कदलीमुड़ा के सरपंच बेलमती पोर्टी ,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जे आर नाग ,गोठान समिति के अध्यक्ष मनमोहन नेताम ,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ,बसन्त कश्यप ,सीआरपी कल्याणी कंवर , महेंद्र नेताम ,पीताम्बर मांझी समूह की अध्यक्ष त्रिपुरा बघेल ,मुक्ता नेताम ,हरिता नेताम ,माधुरी नेताम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
