✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
छुरा । आदिवासी विकास खंण्ड छुरा के ग्राम जरगांव के घने जंगल मे ट्रेक्टर द्वारा खेत बनाते वक्त वन परिसर रक्षक कमल नेताम ने जप्ती कर कार्यवाही किया ।पान्डूका वन परिक्षेत्र के जरगांव कक्ष क्रमांक 107 पीएफ क्षेत्र मे मनोहर ध्रुव द्वारा अतिक्रमण कर खेत बनवाया जा रहा था। एक हेक्टेयर वन क्षेत्र मे खेत बनाया गया है । ट्रेक्टर सीजी 23एच 8965 मालिक तुलेश्वर वैष्णव ग्राम मडेली ने किराये मे ट्रेक्टर काम लगाया गया था। वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।

