धमधा रविवार को स्थानीय गायत्री मंदिर में सुबह 9:00 बजे गंगा दशहरा व गायत्री जयंती के अवसर पर हवन पूजन संपन्न किया गया मुख्य यजमान नगर के गायत्री परिवार प्रमुख श्रवण गुप्ता व धर्मपत्नी सुरेश्वरी गुप्ता थे श्रवण गुप्ता ने बताया कि गत 21 वर्षों से प्रति रविवार को गायत्री मंदिर में अनवरत हवन पूजा संपन्न कराए जा रहे हैं कोई भी श्रद्धालु इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ ले सकता है आज ही के दिन मां गंगा भगवान शंकर की जटा से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी ब्रह्मांड के सभी जीवो की सुख और शांति के लिए हवन यज्ञ अनवरत किया जा रहा है कोरोना के साथ अन्य विपदाओंं पर भी सबकी रक्षा की कामना की गई है इस अवसर पर सीमा अग्रवाल राधे लाल ताम्रकार मंजू धीवर प्रदीप ताम्रकार जीवन साहू प्रियांशु धीवर के साथ श्रद्धालु गण उपस्थित थे मां गायत्री की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न किए गए
गायत्री मंदिर में हवन पूजन संपन्न
