तेलीगुंडरा में कोरोना काल मे दिवंगत हुए शिक्षकों की स्मृति में 21 जून को होगी पौधरोपन

पाटन। कोरोना काल में दिवंगत हुए शिक्षकों की याद में एवम मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत संकुल स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शा हा से स्कूल तेलीगुंडरा मे दिनांक 21जून को 1 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया कि सत्र 2020-21मे विकासखंड पाटन के 19 शिक्षकों का कोरोना महामारी से दुखद निधन हो गया। जिसकी याद मे 19 पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत पौधा रोपन किया जवेगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,विशेष अतिथि श्रीमती दुर्गा नेताम जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,सभापति एवम जनपद सदस्य रमन टिकरिया,सभापति एवम जनपद सदस्य दिनेश कुमार साहू,जनपद सदस्य सुश्री योगेश्वरी साहू।सरपंच मनीष पटेल ,जिला शिक्षा अधिकारी पी के एस बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *