कौही से सोनपुर तथा करेला से चुलगहन मार्ग की स्वीकृति पर व दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जनपद पंचायत सभापति रमन टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व उनके ओएसडी आशीष वर्मा का क्षेत्रवासियों की ओर से जताया आभार

रानीतराई। दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवमं जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने कौही से सोनपुर तथा करेला से चुलगहन मार्ग की निर्माण स्वीकृति पर पाटन विधानसभा के गौरव एवं क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवमं मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी आशीष वर्मा का आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि ढाई वर्ष में क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास के लिए अनगिनत निर्माण कार्य हुए है या प्रगति पर हैं इसी तारतम्य में कौही से सोनपुर तथा करेला से चुलगहन मार्ग का नवनिर्माण के रूप में एक नवीन कड़ी जुड़ी है सड़के अच्छी होने से विकास तीव्र गति से होगी, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना स्वीकार होते दिखने लगा है, साथ ही सुराजी गाँव के परिकल्पना हमारे जो मुख्यमंत्री ने देखा था, जिससे कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके, ग्रामीण जन, महिलाओं मजबूत और सशक्त हो सके, वह क्षेत्र सफल होते दिखाई दे रहा है, इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से धन्यवाद कहा है ।

कांग्रेस नेता एवं जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन सिंह टिकरिहा जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवहन एवमं यातायात सुगमता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवमं आधारिक संरचना समृद्ध होगी कौही एवमं सोनपुर दो धार्मिक महत्व के गाँवो को सीधे आपस में जोड़ने से पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ेंगी कोरोना संकट काल में भी माननीय भूपेश बघेल जी ने विकास की गति मंद नहीं पड़ने दी जो जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण व सराहनीय है, साथ ही श्री टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा का भी विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित कर क्षेत्र के समस्त विकास कार्यो अत्यंत ही सक्रियता से स्वीकृति कराने के के लिये आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *