रिपोर्टर: रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।जानलेवा साबित हो गई नगर के सड़को की गढ्ढे।जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते चली गई एक इंसान की जान।विदित हो कि बाजार चौक से इंदिरा नगर पहुच मार्ग में कई जगह जानलेवा गढ्ढे हो चुकी है जिसके संधारण व गढ्ढे को पाटने के लिए नगर पंचायत को कहा गया लेकिन अभी तक गढ्ढे को पाटने की जरूरत महसूस नही किया।इस लापरवाही के चलते ग्राम धौराभाठा निवासी 62 वर्षीय नारायण देवांगन विगत दिनों इंदिरा नगर रोड में आशीष नगर के पास टेकराम साहू के घर के पास जानलेवा गढ्ढे में सिर के बल मोटरसाइकिल से गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई लहूलुहान हालात में 108 की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई लाया गया लेकिन जख्म गहरा होने के कारण उसे उसके परिजन द्वारा उवचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार के दौरान मौत हो गई।
