बंद गौठान और सचिव की मनमानी को लेकर सौपे ज्ञापन


लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम पांडुका के गौठान में गड़बड़ी की शिकायत लेकर ग्राम के युवा गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपे। वही हेल्पिंग हैंड ग्रूप के युवाओं द्वारा सुस्त पड़ी ग्राम पांडुका पंचायत और सचिव की मनमानी पर बात उठाते हुए बताये की हेल्पिंग हैंड ग्रुप के समस्त सदस्य मिलकर ग्राम पंचायत पांडुका की गौठान पर निरीक्षण पर गए। जहां किसी भी प्रकार का पशुओं के लिए चारा का कोई व्यवस्था नहीं था न ही गौठान में सुरक्षा घेरा का व्यवस्था था न ही गौठान के सौंदर्यीकरण के लिए किसी भी प्रकार का कार्य ग्राम पंचायत पांडुका द्वारा किया गया था। जब पीड़ित किसानों से सदस्यों ने बात की तो किसानों ने बताया की गौठान कुछ महीनों से बंद है और पूरे साल भर में किसी महीना चालू रहा है तो किसी महीने बंद रहा है। महीने में एक बार गोबर खरीदी की जाती है जब इसका वे उत्तर मांगते हैं तो सचिव उन्हें निराशाजनक उत्तर देकर वापस भेज देता है यह बात पता चलते ही हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सदस्यों ने सचिव से जानकारी लेने की कोशिश की तो सचिव उन्हें किसी भी जानकारी को संतुष्टिप्रद नहीं दी और सूचना का अधिकार लगाकर जानकारी लेने की बात कही जिससे नाराज सदस्य ने मिलकर एक आवेदन लिखा और मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को एवं जिलाधीश को ज्ञापन दिए जिसमें उन्होंने गौठान को पुनः संचालित कराने की मांग की एवं किसानों को मुख्यमंत्री योजना का लाभ दिलाने के लिए मांग करते हुए आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि रात्रि में कुछ बेघर मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं जिससे बहुत ज्यादा दुर्घटना होने की शंका रहती है और कई मर्तबा दुर्घटना हो भी चुकी है जिसमें कई बार मवेशियों की जान चली गई है तो कभी राहगीरों की जान, इसकी भी सूचना ग्राम पंचायत पांडुका को दी गई थी। परंतु ग्राम पंचायत द्वारा इसका भी कोई समाधान नहीं निकाला गया और आज भी मवेशी सड़क पर नजर आते हैं और दुर्घटना आज भी हो रही है। पर ग्राम पंचायत पांडुका इसे पूर्ण नजरअंदाज कर रहा है सचिव से किसी भी प्रकार की जानकारी लेने पर किसानों को हमेशा निराश किया जाता है एवं बुजुर्ग किसानों के साथ कई बार दुर्व्यवहार भी किया गया है। 12 साल से पदस्थ सचिव अपनी मनमानी कर रहा है। ग्राम पंचायत पांडुका पर बहुत सारे कार्य आज भी अधूरे है जो ग्राम पंचायत विकास के लिए आए हुए पैसा से कार्य होना था वह सारे कार्य के पैसे निकाल लिए गए हैं परंतु वह सारे कार्य अभी भी अधूरे हैं जिसकी कोई भी जानकारी लेने पर सचिव ग्राम वासियों को जानकारी नहीं देता तो ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर मुख्यमंत्री को देने के लिए कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू को आवेदन का ज्ञापन सौंपा। ताकि वे मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाएं। वही कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में गोठान को पुनः संचालित करने के साथ हेल्पिंग हैंड के सभी सदस्यों ने जिलाधीश को वृक्षारोपण के लिए आमंत्रित किया। जिसमें हेल्पिंग हैंड ग्रुप के वेदांत साहु, त्रिशू तिवारी, गुरु, हुलेश, गौतम, टेशन, रेवेद्र, विक्की, राहुल, लक्की, सलमान, यश, कुंदन, आदित्य, आशीष, कमल, बंटी,नितिन, दुष्यंत, गौरवतुषार, गोपी ,, नेमिचद, प्रमोद, संजू, गोलू, मोनू , मनोज, विक्की, विरेंद, अगेश, पुरण, ताराचंद इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *