दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून के अवसर पर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ संयुक्त रुप से प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास करेगा। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि तकनीकी संस्थाओं के छात्रों एवं प्राध्यापकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने एवं स्वस्थ रहने, योग के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर एवं एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल योगा अभ्यास दिनांक 21-62021 को सुबह 8.0 वर्चुअल आयोजित किया जा रहा है। योगा दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के समय डॉ के के श्रीवास्तव फिजिशियन एवं पतांजली जिला प्रभारी बिलासपुर, नीसेश वर्मा महामंत्री एवं दीपक साहू प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश स्तरीय वर्चुअल योगाभ्यास में, विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं के प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य एवं अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा जी आर साहू, संरक्षक व प्राचार्य डॉ आर एस परिहार, डॉ एम एफ कुरैशी, पी के पांडे, एवं समस्त संरक्षक, आजीवन एवं वार्षिक सदस्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए सामान्य योग अभ्यासक्रम पतांजली जिला प्रभारी डॉ के के श्रीवास्तव, निसेश वर्मा एवं दीपक साहू के सहयोग एवं मार्गदर्शन में सदस्यों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनांक 21-6-2021 को सुबह 8.0 बजें, गूगल मीट लिंक http://meet.google.com/gys-cyfs-jwp से जुड़ सकते हैं। उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी देने गूगल फार्म उपलब्ध कराया गया है। https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfvU6OaFmaeh070NswTbNtTNQxLrfhyOTP2gJsbqBcRne-Rbg/viewform?usp=pp_url गूगल फार्म में उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
अतंराष्ट्रीय योगा दिवस पर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम संयुक्त रुप से आयोजित करेगा जीईसी बिलासपुर एवं राजपत्रित संघ।
