दो मवेशी चोर पकड़ाए,,पैदल ही कत्लखाना ले जा रहे थे

देवरीबंगला / ब्लॉक के खेरथाबाजार में मवेशी तस्करी के एक रोचक केस सामने आया है। जहां दो चोर ग्रामीणों के मवेशी चुराकर पैदल ही कत्लखाना ले जा रहे थे। ग्रामीणों की सूझबूझ से तस्करी व चोरी दोनो पकड़ी। दोनो चोर को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने चोरी व तस्करी धाराओं के तहत केस दर्ज किया। संजारी चौकी के अनुसार धारा 379,34 भादवि, 4,6,10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रार्थी- पंकज कुमार साहू पिता रोमन लाल साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम गहिरानवागांव थाना देवरी की शिकायत पर आरोपी लक्ष्मीकांत सोनकर पिता शिव सोनकर उम्र 20 वर्ष ग्राम खैरा, व भेदराम सोनकर पिता नारायण सिंह सोनकर उम्र 33 वर्ष ग्राम आसरा चौकी संजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी 18 मवेशियों के साथ अशोक चन्द्राकर के बाडी जाने वाले कच्ची रोड ग्राम खेरथाबाजार चौकी संजारी के पास 17 जून को पकड़े गए। प्रार्थी पंकज के अनुसार 16 जून को उनके मवेशी 01 नग भैसी 01 नग पडिया शाम रात्रि में घर नही आया। तब मैं ढूढने के लिये आसपास गांव में खोजबीन कर रहा था। इसी दौरान मुझे अजित राम भुआर्य, अशोक नायक, गभरू भोयर एवं अंकालू राम सिन्हा रात्रि में मिले। उन्होंने बताया कि उनके भी मवेशी घर नही आए हैं, जिसे हम भी पता कर रहे हैं । इसी दौरान 17 जून को सुबह लगभग 4 बजे सूचना मिली कि ग्राम खेरथा अशोक चन्द्राकर के बाडी जाने वाले कच्ची रास्ता तरफ कुछ लोग पशु चोरी कर पशु तस्करी कत्लखाना ले जाने के लिये मवेशी को पैदल ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मैं तथा गांव के अजीत राम भुआर्य, अशोक नायक, गभरू भोयर एवं अंकालू राम सिन्हा ग्राम खैरा के साथ आये तो लक्ष्मीकांत सोनकर एवं भेद राम सोनकर कुछ जानवर मवेशी को अशोक चन्द्राकर के बाडी तरफ हाकते ले जा रहे थे। जिसमें मेरा 01 भैंसी एवं 01 पडिया मवेशी तथा दोनो से पूछे गांव के अन्य लोग भी अपने मवेशी को पहचाने तथा सभी के द्वारा मवेशी ले जाने के बारे में पूछे तो मवेशियों को भगाने लगे। जिसे घेराबंदी कर मवेशी एवं लक्ष्मीकांत सोनकर, भेदराम सिन्हा को पकडे ।जिसके पास से चोरी किये मवेशी तस्करी करते हुये 10 नग भैंसी 07 नग पडिया एवं 01 पडवा कुल 18 नग मवेशी सभी 17 नग मवेशी काले रंग का एवं 01 पडिया भूरे रंग का कुल जुमला कीमती 2.16 लाख रुपये को पकड़े हैं ।

दो गिरफ्तार चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *