हेमलता बनी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष


देवरीबंगला / छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोंदेवी नेताम ने जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रस्ताव पर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला की अध्यक्ष पद पर सूरसूली की सक्रिय कार्यकर्ता हेमलता साहू को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। संसदीय सचिव निषाद ने कहा कि हेमलता साहू के अध्यक्ष नियुक्त होने से महिलाओं में सक्रियता बढ़ेगी तथा पार्टी मजबूत होगी। संसदीय सचिव ने शनिवार को गुंडरदेही, अर्जुंदा एवं देवरीबंगला के नवनियुक्त अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री संजीव चौधरी, जिला महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुनील गोलछा, गिरीश चंद्राकर, ऐवनी साहू, शांति भट्ट, खेमिन ढाले,खेम साहू, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *