दुर्ग। जीविका महिला स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे महतारी दुलार योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षाधिकारी पी के एस बघेल को ऑक्सीजन पौधा एरिका पाम भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कोविड 19 से प्रभावित परिजनों एवं विद्यार्थियों को इस योजना से बड़ी राहत मिली है । इसी परिप्रेक्ष्य में जीविका महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू, भारती साहू, पिंकी साहू , दमयंती साहू, कुलेश्वरी साहू, आरती यादव, सतरूपा यादव ,तेजेश्वरी साहू सहित सदस्य गण द्वारा सौजन्य भेंट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । बघेल सर ने भी जीविका महिला स्व सहायता समूह द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की तारीफ की एवं उत्तरोत्तर प्रगति की अग्रिम शुभकामनाएं दी । जीविका महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण करते हुए वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है एवं सृजनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती है ।

