रोशन सिंह बम्भोले
उतई। जिला साहू संघ के आव्हान पर व तहसील साहू समाज के निर्देश पर नगर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओ द्वारा कोरोना प्रशासन के कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण से साहू समाज के दिवंगत हुए सामाजिक जनों को स्थानीय कर्मा भवन उतई में दो मिनट मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया,तद्पश्चात राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।दिवंगतों में बिमला साहू पार्षद वार्ड 5 हरिशंकर साहू डोमन साहू कुमारी बाई साहू मिठ्ठू लाल साहू रामजी साहू श्याम लाल साहू जैनेन्द्र साहू है।इस दौरान साहू समाज के तुलाराम साहू लखन लाल साहू सुमन्त साहू रोहित साहू हिमांचल साहू कुमार साहू लीना साहू सावंत राम साहू घनश्याम साहू लक्ष्मण साहू सहित बडी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे।
