दुर्ग। इंजीनियरिंग छात्रों में योगा के प्रति जागरूकता लाने, छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ योगाभ्यास आधारित प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है, यह जानकारी एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताई। इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर, योगा के विभिन्न आसनों के प्रति, वर्चुअल प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं में रुचि उत्पन्न करने खुली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में पांच केटेगरी के आसन है जिसे प्रदर्शन कर के विडियो रिकॉर्डिंग, 20 जून 5 बजे तक गूगल फार्म में जानकारी के साथ अपलोड करना है। निम्न गूगल लिंक पर क्लिक कर के पंजीयन कर सकते हैं।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc1SpWY007uoxgc7Ri2D2XkcWH-BtHJu_P335GulvTLx644Zw/viewform?usp=pp_url
प्रतियोगिता में भाग लेने कि लिए प्रतिभागी को शासकीय इंजीनियरिंग या शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नियमित छात्र/ छात्रा होना चाहिए । प्रतियोगिता में पांच केटेगरी के आसान कर के भाग ले सकते हैं। कैटेगरी A, B एवं C में तीन तीन आसन दिए हैं। जिसमें से प्रत्येक कैटेगरी में से एक एक आसन कर विडियो रिकॉर्डिंग करना है। तथा कैटेगरी D सूर्य नमस्कार एवं कैटगरी E में कोई स्वेच्छा से एक आसन कर विडियो रिकॉर्डिंग करना है। विडियो बनातें समय प्रतिभागी को अपना नाम, सेमेस्टर एवं ब्रांच का नाम तथा कालेज का नाम बोलना है । उसके बाद कैटगरी अनुसार योगासन करते हुए विडियो बनाकर गूगल फार्म में अपलोड एवं ईमेल (sahudk1991@gmail.com) करना है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में श्री एस डी बर्मन योगा दिवस पुरस्कार जिसमें, प्रथम रु 1500, द्वितीय रु 1000, तृतीय रु 500 एवं दस सांत्वना पुरस्कार जो 200 रु के होंगे दिये जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर, प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को दिए जाएंगे एस डी बर्मन पुरस्कार – प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे
