पाटन—महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना जामगांव एम के पचपेड़ी सेक्टर मेंकोविड 19 के सम्भावित तीसरी लहर से बच्चों का बचाव किस तरह किया जाए पर आवश्यक तैयारी के लिए ग्राम ढौर में परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह और सेक्टर पर्यवेक्षक संध्या सिंह की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया | जिसमें उन्हें कुपोषित बच्चें तथा बार बार बीमार होने वाले और गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का चिन्हाकंन कर उन बच्चों की नाम सहित सूची तैयार कर उच्च कार्यालय में प्रेषित करें जिससे उनका उन्हें पर्याप्त इलाज एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया जा सके कार्यकर्ताओ से कहा गया कि गृह भेंट दौरान सभी बच्चों के परिवार में 18 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्यों का शतप्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन लगवाये जाने के लिये प्रेरित करें जिससे कोविड के प्रभाव से पूरी तरह बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके ,,किसी बच्चो को डायरिया अथवा सिकलिंन जैसे अन्य बीमारी होने पर भी तत्काल उच्च कार्यालय को सूचना देकर उनके इलाज की व्यवस्था की जावे
सम्भावित कोविड 19 के तीसरी लहर से बचाव के लिये तैयारी ,,प्रशिक्षित किया जा रहा है
