फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह पोस्ट कोविड जटिलताओं के चलते जिंदगी की जंग हार गए. मिल्खा सिंह का स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 18 जून (देर रात) अंतिम सास ली. मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे. मिल्खा सिंह को पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण हो गया था, जिसके बाद उनका लंबा इलाज चला. 16 जून को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही थी. इसके बाद मिल्खा सिंह को गुरुवार की रात अचानक बुखार आ गया और उनका आक्सीजन का स्तर भी गिर गया था.
बता दें कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए 13 जून को अस्पताल में निधन हो गया था.
