पाटन///चिकित्सको द्वारा यह संभावना व्यक्त की गई है कि आगामी समय मे कोविड 19 की तीसरी लहर छोटे बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है। माननीय कलेक्टर महोदय दुर्ग ने इस संदर्भ में कुपोषित व बार बार बीमार पड़ने वाले बच्चों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में आज महिला बाल विकास विभाग परियोजना पाटन के ऐसे 23 बच्चों की स्वास्थ्य जांच बाल संदर्भ शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह में करवाई गई। उक्त जांच शिविर में डॉ कटारे एवं डॉ दीपक ठाकुर का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर आयोजन में पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही, बच्चों को मल्टीविटामिन, दवाइयां, प्रोटीन पाउडर आदि जांच उपरांत महिला बाल विकास विभाग द्वारा तत्काल उपलब्ध कराई गई । खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री आशीष शर्मा से चर्चा कर दवाइयां पूर्व से ही शिविर स्थल में उपलब्ध करवा दी गई थी। विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि एक माह के भीतर ऐसे सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवा ली जाए तथा ऐसे बच्चों के पालकों को आवश्यक समझाइश दी जा सके जिससे कि आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो। इसी तरह का स्वास्थ्य शिविर शनिवार को सेलूद में सोमवार को ग्राम तेलीगुन्डरा में रखा गया है। परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक भीड़ भाड़ न कर एक बार मे 20 से 25 बच्चो की जांच करवाने हेतु निर्देश दिए गए थे।
तीसरी लहर की संभावना — कलेक्टर की निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों पर दे रही विशेष ध्यान,,
