देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा देवरी अंटागढ राजमार्ग के देवरी बस स्टैंड मेन रोड पर पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम में वृद्धि तथा मंहगाई के विरोध में दोपहर 12बजे सांकेतिक चक्का जाम किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव में महंगाई कम करने, किसानों की आय दोगुना करें तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन आज तक पूरा नहीं किया ऐसी जनविरोधी सरकार से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद पंचायत डौंडी लोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी के महामंत्री संजीव चौधरी, सुनील गोलछा, शांति भट्ट, दुर्गा ठाकुर, छक्कन साहू ,डॉ. बरसन निषाद ,भूपेश नायक, भूपेन्द्र निषाद, खेम बाई,एन कुमार साहू,गैदलाल मालेकर, इंदरचंद बाफना, आनंद निषाद, नेमसिह साहू, बालमुकुंद जोशी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस ने चक्का जाम कर की नारेबाजी
