पाटन–समग्र शिक्षा के द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण/सामग्री प्रदान किया गया। विकासखंड पाटन के अलग-अलग दिव्यांगता से ग्रसित 51 बच्चों को उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करने सहायक सामग्री प्रदान किया गया।
शासन की महत्वकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखंड पाटन के चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों के लिए ट्राईसाईकिल, मानसिक विमंदित एवं बहुदिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, दृष्टिबाधित को ब्रेल किट, फोल्डिंग केन, टॉकिंग वॉच, टॉकिंग केलकुलेटर, टेक्टाइल बुक के साथ-साथ अलार्म वॉच प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्रवण बाधित बच्चों को हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) तथा अस्थिबाधित बच्चों को वाकर प्रदान किया गया।
सहायक उपकरण वितरण देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन एवं दिनेश साहू जनपद सदस्य पाटन के कर कमलों द्वारा किया गया।
उपस्थित बच्चों की शिक्षण गतिविधियां और उनकी समस्या की जानकारी अतिथियों द्वारा ली गई। इस अवसर पर दृष्टि बाधित बालक प्राप्त किए हुए ब्रेल सामग्री से स्पर्श के माध्यम से पठन कार्य कर दिखाया । सभी बच्चे और पालक उपकरण प्राप्त करके काफी खुश नजर आए। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदल्ले ने अपने संबोधन में कहा कि यह सहायक उपकरण निश्चित रूप से बच्चों के कार्य कुशलता में वृद्धि करने में सहायक होगा और पालक भी अपने बच्चों को उपकरण की उपयोगिता के लाभ से अवगत कराएं तथा नियमित रूप से इनका उपयोग करने में बच्चों को सहयोग प्रदान करें।
बीआरपी (समावेशी शिक्षा) घनश्याम सिंह साहू ने बताया कि विकासखंड पाटन में 350 से भी अधिक दिव्यांग बच्चे विभिन्न शालाओं में दर्ज हैं। इन बच्चों को आवश्यकतानुसार उपकरण/सामग्री देने के साथ-साथ शिक्षण गतिविधियों में सहयोग, दिव्यांग छात्रवृत्ति, स्कार्ट एलाउंस, दिव्यांग बालिका शिष्यवृत्ती आदि, शासन की समस्त योजनाओं की पहुंच इन बच्चों तक हो इस पर दो जोर दिया जाता है।
उपकरण वितरण के अवसर पर खिलावन चोपड़िया, जैनेंद्र गंजीर (सीएसी), महेंद्र साहू, रोहित ठाकुर आदि शिक्षक के अखिल कुमार ठाकुर (अटेण्डेट, दिव्यांग संसाधन कक्ष अखरा ) की उपस्थिति रही।

