रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र बेलचंदन विकासखंड दुर्ग के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत उतई के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके व महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सोहगिल साहू द्वारा नगर के मितानिनों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, को प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें बताया गया कि कोरोना के प्रथम लहर से ज्यादा दूसरे लहर हुई उससे कही ज्यादा तीसरे लहर की होने की संभावना बनी हुई है।दूसरे लहर से पहले जब टीकाकरण प्रारंभ हुआ था तो किसी ने कल्पना नही की थी इसका रूप इतना विकराल होगा।सब लापरवाह हो गए और कोविड एक्रोकेड बिहेवियर का पालन करना छोड़ दिए।सभी समझने लगे कि अब वैक्सीन आ गया है,हम सब सुरक्षित है लेकिन इनसे प्रथम लहर से कई गुना ज्यादा मृत्यु हुई और दुर्ग जिला छग में टॉप पर था।संक्रमण दर सभी जिलों से ज्यादा यहाँ पर था।प्रथम लहर में वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हुए,दूसरी लहर में मध्यम उम्र के लोग प्रभावित हुए,अब तीसरी लहर में हमारे बच्चों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए जिला प्रशासन दुर्ग अभी से पहल व तैयारियां की जा रही है।प्रशिक्षण में बताया गया कि तीसरे लहर को रोकने के लिए हमे टीकाकरण पर विशेष जोर लगाना होगा खासकर 18 वर्ष के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा, कोविड की जांच,व प्रचार प्रसार करना होगा।मास्क लगाना होगा,सोसल डिस्टेंस का पालन व सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा।बार बार हाथों को साबुन से धोना होगा।
कोविड के दूसरे लहर में 12 से 15 प्रतिशत था जो आशंका जताई थी,तीसरी लहर में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।हमारे यहाँ अभी कोविशिल्ड, कोवैक्सिन, स्पूतनिक की वैक्सीन उपलब्ध है।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद प्रहलाद वर्मा सरस्वती साहू,मनोरमा देवांगन संतोषी कुंजाम सुरता सिंह भीमसेन सिन्हा एल्डरमैन खुमान सिंह साहू प्रेमनारायण साहू ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक धनेश्वरी साहू जितेंद्र पटेल,सुनीता घोष पुष्पा नेताम प्रेमकुमारी पटेल सरस्वती चन्द्राकर आदि थे।
