पाटन—शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने एवं को रोना काल में भी मोहल्ला क्लास ऑनलाइन क्लास एवं समुदाय के द्वारा निर्धन वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान करने में सराहनीय कार्य किया गया है इसके लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी के शिक्षक संजय कुमार मैथिल को गुजरात राज्य के aduter ऐप में वास्तविक नायक के रूप में स्थान प्राप्त हुआ है वास्तव में परिस्थितियां कैसी भी हो मगर कार्य करने का लगन व मेहनत से हर व्यक्ति मुकाम को हासिल कर सकता है एडिटर एप की टीम ने शिक्षक के उत्कृष्ट कार्यो के लिए वास्तविक नायक सम्मान प्रदान किया है इसके पूर्व में भी शिक्षक के द्वारा शिक्षा साहित्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में भी बेहतर योगदान के लिए संजय मैथिल को दो बार माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा एवं माननीय राष्ट्रपति महोदय जी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है l इस सम्मान के लिए श्री वीरेंद्र कुमार साहू श्रीमती जयश्री देवांगन श्रीमती पुष्पा पटेल डॉ शिवनारायण देवांगन श्रीमती पूनम बघेल श्री देवेंद्र बंछोर एवं समस्त शिक्षक एवं समुदाय के लोगो ने बधाई प्रेषित किया है
शिक्षक संजय मैथिल को वास्तविक नायक का सम्मान
