कोविड 19 वैक्सीन वेरिफिकेशन ड्यूटी कर रहे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को शासन द्वारा ना मोबाइल दिया है ना ही डाटा रिचार्ज हेतु भत्ता

भिलाई-3। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि कोविड 19 वैक्सीनेशन (टीकाकरण ) कार्य मे लगाऐ गये। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक व संयोजिक की वेरीफिकेशन मे डयूटी लगी है शासन उनको ना ही मोबाइल दिया है ना ही डाटा रिचार्ज हेतु भत्ता दिया गया है। सैययद असलम ने बताया कि प्रदेश मे कोविड वैक्सीनेशनटीकाकरण जनवरी से शुरू हुआ है कर्मचारी अपने निजी उपयोग के लिए मोबाइल पर डाटा( रिचार्ज) हेतु नेटपैक डालते है लेकिन प्रतिदिन टीकाकरण मे अपने निजी मोबाइल का शासकीय कार्य मे उपयोग करना पड रहा है कई घंटे लगातार कार्य करने पर एंड्रॉयड मोबाइल खराब भी हो गये है निजी उपयोग का डाटा पैक सरकारी कार्य मे इस्तेमाल हो जाता है ओर छ माह से अपने स्वयं के उपयोग करने हेतु डाले गये रिचार्ज नैटपैक का इस्तेमाल करने से हार्थिक हानि भी हुई है । 00छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने पूरे प्रदेश मे इस विशेष कार्य मे लगे कर्मचारियों को नया मोबाइल सेट एंव छ माह का नेटपैक का मूल्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को देने मांग रखी है । असलम ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य अमला ने हर स्तर पर अपना योगदान दिया है मांग जायज है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी को गंभीरतापूर्वक विचार कर पूरी करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *