ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी बगीचा ने महंगाई के विरोध में ऑटो में गाने लगा कर रैली निकाल एकदिवसीय प्रदर्शन किया

जशपुर। प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार आज समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा ने नगर पंचायत में कांग्रेस कार्यालय से थाना तक महंगाई का विरोध करने वाली ऑडियो/ पोस्टर ऑटो में लगा कर क्षेत्र में जनता के बीच प्रचार किया।

केंद्र की बीजेपी सरकार के गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल और गैस जैसे जरूरी वस्तुओं की मूल्यों में बेतहसा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की मुहीम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऑडियो प्रदेश के हर कोने में जनता तक पहुँचे।

प्रदर्शन में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के प्रमोद गुप्ता, आनंद लाल कुजूर,परमेश्वर यादव, जोधन यादव, बैजनाथ गुप्ता, रामप्रसाद कोरवा, बुधराम बनवासी, राधे यादव, प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल,इमरान हसन भारती, अर्जुन यादव, विकास गुप्ता, आशिका कुजूर, स्मृति कुजूर, बबलू पंडित, दुर्गेश वर्मा, विवेकानंद महंत, रोहितास्व भगत, रामदास मानिकपुरी, विकास गुप्ता(युकां) इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *