रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।चौंकी मचांदूर थाना उतई की टीम आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी के घर ग्राम अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद से किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने हेतु दिये गये दिशा निर्देश पर अति ० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे एवं थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डे के मार्गदर्शन मे चौंको प्रभारी मचांदूर उप निरीक्षक श्यामसिंह नेताम के नेतृत्व में चौंकी मचांदूर थाना उतई के धारा 376 376 ( 2 ) ( ढ ) भादवि के आरोपी गुमान कुमार यादव पिता स्व . संतराम यादव उम्र 26 साल साकिन ग्राम अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद को उसके घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पीड़िता ने बताई कि आरोपी गुमान कुमार यादव ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के घर में अपने परिवार एवं समाज वालों के लेकर पीड़िता के साथ शादी तय हो गया कहकर सामाजिक रिवाज अनुसार पैसा पकड़ा कर चले गये दिनांक 22 फरवरी 2021को आरोपी अकेला पीड़िता के घर आकर उनके माता पिता के अनुपस्थिति में तुम मेरी पत्नी हो गई हो कहकर जबरदस्ती एक से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाकर अब शादी करने से इंकार करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय उपनिरीक्षक श्यामसिंह नेताम , महिला प्रधान आरक्षक हेमलता वर्मा प्रधान आरक्षक मनमोहन साहू नोहर सिंह आर्य मेघराज चेलक जागेन्द्र साहू पुनेश साहू कीर्ति साहू का सराहनीय योगदान रहा हैं ।
