उतई नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने बनी रणनीति

उतई। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आज समपन्न हुई। बैठक की शुरुवात से पहले नगर पंचायत उतई में कोरोना महामारी में मृत हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई बैठक में सभी नगर के कांग्रेश जनों ने अपनी अपनी भावनाओं को और बातों को वरिष्ठ कांग्रेसी जनों के सामने रखा तत्पश्चात दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जनों ने पार्टी को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया आगामी समय में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किए।
साथ ही राज्य शासन के द्वारा जन जन तक विकास के कार्यों को पहुंचाने के लिए जो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उसको आम जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार सेन नगर पंचायत उतई चुनाव प्रभारी झूमुक लाल साहू पूर्व जनपद सदस्य श्री भीष्म भीष्म हिरवाणी एल्डरमैन खुमान साहू जिला सचिव जामवंत गजपाल नगर पंचायत अध्यक्ष डीगेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद गण वीरेंद्र गिरी गोस्वामी , तोषन साहू ,प्रहलाद वर्मा,सुरता सिंह ,पूर्व पार्षद संजय गोस्वामी कांग्रेस जन पदुमलाल साहू शिव साहू शेखर वर्मा संतोष मानिकपुरी अजय वर्मा मुकेश साहू कुंदन साहू शैलेश देवांगन युवा कांग्रेस के साथी शुभम बमभोले , तिलक साहू मुकेश साहू, कैलाश देवांगन सहित नगर कांग्रेस कमेटी के युवा एव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *