नरेश बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन मे महामंत्री, सेन समाज के लोगों ने जताया आभार

पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने अपने कार्यकारिणी घोषणा की, जिसमें पतोरा निवासी नरेश श्रीवास को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है,जिसमें सेन समाज के लोगों मे हर्ष का महौल है,क्योंकि नरेश श्रीवास को राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है इससे सेन समाज को सम्मान मिला है, शायद यह पहले दफा है जब सेन समाज को पाटन के किसी राजनीति दल में जगह के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, नरेश श्रीवास मुलत:पतोरा के रहने वाले हैं और पाटन सेन समाज के अच्छी पकड़ रखने के साथ ही समाजिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं, समाज हित मे व लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहते हैं,खासकर सेन समाज में लोगों को रूढ़िवादी परमपराओं से उपर उठाने, चाहे आर्थिक सहायता हो या मौखिक रूप से करते रहते हैं,इनके व्यवहार कुशलता के कारण ही महामंत्री का पद मिला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *