छुरा। नवनियुक्त एल्डरमेन को अनुभागीय अधिकारी अंकिता शोम ने सपथ दिलाई कार्यक्रम के मुख्यातिथि अमितेष शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल थे श्री शुक्ल ने नवनियुक्त युवा एल्डरमेन सलीम मेमन लोकेश्वर वर्मा एव संदीप सोनी को बधाई दी एवं शासन की योजना को जन जन तक पहुचाने एव नगर के विकास में कार्य करने की बात कही । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोगो को कोरोना महामारी से बचने हेतु वैक्सीन लगवाने एवं मास्क का उपयोग करने की सलाह दी ।केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों एवं मध्यम वर्ग परिवार को बहुत ज्यादा महगाई का सामना कर रहे ।उन्होंने अपने भाषण में छुरा नगर के विकास को प्रमुखता से जोर दिया छुरा नगर के विकास के लिए अथक प्रयास करने की बात कही श्री शुक्ल ने नगर के विकास हेतु कांग्रेस पार्षदों एवं नवनियुक्त एल्डरमेन को सतत कार्य करने प्रेरित किया । वही पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने श्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागीरथी पुत्र माननीय अमितेष शुक्ल ने युवाओं को महत्वपूर्ण पद देकर युवाओ को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया उनके इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है भविष्य मे युवाओ की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी वही नवनियुक्त एल्डरमेन सलीम मेमन लोकेश्वर वर्मा एवं संदीप सोनी ने भी श्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया एवं उनके भरोसे को बखूबी से निर्वाह करने और नगर के विकास में सहभागी बनने की बात कही ।उक्त कार्यक्रम का संचालन पार्षद हरीश यादव ने किया उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य यसपेन्द्र शाह जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान जिला उपाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर अब्दुल समीम खान मक्खू दीक्षित मोती साहू अवधेश प्रधान धनेश्वरी मरकाम राजकुमारी सोनी पुष्पा धुव रिखी राम यादवआकाश दीक्षित सुल्तान खान रितेश दीक्षित संजीव यदु चित्र सेन डड़सेना अशोक नवरंगेअवध साहू पन्ना लाल धुव गोकरण मरकाम धनसाय निषाद हरि सिन्हा नरेंद्र बया चैतू राम संतु राम यादव सुल्तान खान शशांक चौबे बिट्टू देवांगन सुनील चंद्राकर सतीश सिन्हा संकेत यादव एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे ।
नगर पंचायत छुरा के नवनियुक्त एल्डरमेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
