नगर के युवा पार्षद हरीश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया

छुरा: नगर पंचायत छुरा में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने सर्वसम्मति से नगर पंचायत में दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए नगर के युवा एवं समर्पित नेता हरीश यादव को माननीय अमित शुक्ला जी प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व वर्तमान विधायक राजीम विधानसभा क्षेत्र की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया है ।माननीय विधायक जी को अपेक्षा है कि उनके द्वारा बनाए नेता प्रतिपक्ष नगर की जनता की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे ।इनकी नियुक्ति पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजमाता चंद्र कुमारी शाह, प्रदेश प्रतिनिधि यसपेंद्र शाह ,एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी ,वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पार्षद मक्खु दीक्षित ,धनेश्वरी मरकाम, राजकुमारी सोनी,पार्षद अब्दुल शमीम खान,पंचराम टंडन, एल्डरमेन सलीम मेमन,लोकेश्वर वर्मा,संदीप सोनी,अवधेश प्रधान, सुलतान खान, जितेंद्र देवांगन,नसीब खान, डॉ. योगेंद्र चंद्राकर,मनोज दुबे,आकाश दीक्षित,शैलेंद्र दीक्षित,सोनू दीक्षित, हारून अली, हेमंत यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किए व बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *