रायपुर में अब संडे अनलॉक…रविवार को दोपहर 2 बजे तक सबकुछ खुलेगा, ब्यूटी पार्लर और सेलून को शाम 7 बजे तक की छूट

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने संडे अनलॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। अब तक हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहता था। मगर अब नए आदेश के बाद दोपहर दो बजे तक रविवार के दिन सब कुछ आम दिनों की तरह खुलेगा। संडे को दोपहर दो बजे के बाद से लॉकडाउन के नियम का पालन करना होगा। संडे के दिन शाम 7 बजे तक ब्यूटी पार्लर और सेलून को खुला रखने की खास छूट दी गई है।

संडे के दिन दोपहर दो बजे तक ये खुलेंगे

  • दुकानें, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्पलेक्स खुलेंगे।
  • पान बीड़ी, सिगरेट के ठेले गुमटी, गुपचुप, चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की दुकानें खुलेंगी।
  • सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल और सब्जी की मंडी, अनाज के सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे।
  • शहर में सभी तरह के शोरूम, क्लब, शराब की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे।
  • रात 10 बजे तक होटल या रेस्टोरेंट से अब ऑनलाइन पार्सल के अलावा, काउंटर से पार्सल भी लिया जा सकेगा। दोपहर दो बजे तक सीटिंग कैपेसिटी का 50 प्रतिशत लोग यहां बैठकर खा सकेंगे।
  • शाम 7 बजे का ब्यूटी पार्लर और सेलून खुले रहेंगे।

ये अभी भी नहीं खुलेंगे

  • रायपुर शहर के स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर बंद रहेंगे।
  • सभी स्कूल, कॉलेज, स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे।
  • सभी प्रकार के सभा जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध होगा
  • सभी रिसोर्ट, धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जैसे रायपुर का मुक्तांगन, जंगल सफारी अब भी आम लोगों के लिए बंद ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *