पाटन। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, भूपेश सरकार की ओर से जुलाई से नवंबर 5 माह तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है। श्री ठाकुर ने कहा है कि निशुल्क राशन से प्रदेश के 67 लाख 90 हजार 987 राशनकार्ड के 2 करोड़ 51 लाख 46 हजार 424 सदस्य लाभांवित होंगे। साथ ही राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्डों को भी अतिरिक्त चावल दिया जाना है।
अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश महंगाई की आग में झुलस रहा है। कोरोना से उपजे आपदाकाल में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों की नौकरियां चली गई, लोग बेरोजगार हो गए है, तो वहीं आय क्षमता घट गई है। क्रय लागत बढ़ गया है, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल, रसोई गैस की अनावश्यक मूल्य वृद्धि से देश-प्रदेश की आम जनता परेशान भयभीत है।
वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई की मार का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों को पड़ता है, जो किसान, मजदूर होते है। घरेलू गैस की सब्सिडी समाप्त कर देने और खाद्य तेल की महंगाई से आज हर घर की गृहणियों का बजट बिगड़ चुका है, ऐसे विपरीत हालातों में भूपेश सरकार का निःशुल्क चावल वितरण निश्चित ही उन वर्गों को बेहद राहत देने वाला फैसला है।
