शौर्य संगठन की चौथी कार्यकारिणी गठित, पौधे रोपकर ली गोपनियता की शपथ…फलेंद्र को लगातार चौथी बार मिली शौर्य संगठन की कमान, आदित्य सचिव चुने गए

रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व बी एजुकेटेड मूवमेंट संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से सम्बंधित आदर्श ग्राम कोडिया में पिछले एक दशक से समाजकार्य के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही स्वैच्छिक संस्था शौर्य युवा संगठन की चौथी कार्यकारिणी पदाधिकारियों का कल रविवार को मनोनयन किया गया।
शौर्य संगठन की कमान लगातार चौथी बार फलेंद्र पटेल को ही मिली एवं आदित्य भारद्वाज को सचिव पद हेतु चुना गया। इसके साथ ही चिरंजीव निषाद उपाध्यक्ष, लक्ष्मी निषाद सहसचिव, रवि साहू कोषाध्यक्ष, आरती निषाद उपकोषाध्यक्ष, यादवेंद्र साहू कार्यक्रम समन्वयक, जितेंद्र दीपक को अनुशासनिक सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया।
वहीं शौर्य युवा संगठन के सभी सातों विभाग के प्रभारी एवं सहप्रभारी भी नियुक्त किये गए जिसमें क्रमशः आनंद निषाद व नेमचंद साहू पर्यावरण संरक्षण एवं कुरीति उन्मूलन विभाग, सुरेश साहू व ममता साहू शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग, तोपेन्द्र साहू, टिकेंद्र निषाद व गायत्री निषाद सांस्कृतिक एवं कला विभाग, खिलेंद्र पटेल व जामिन यादव खेल एवं व्यायाम विभाग, दीपक यादव, ईशु साहू व सिद्धि साहू, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग, आदित्य भारद्वाज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दिवस एवं सप्ताह आयोजन विभाग तथा चिरंजीव निषाद व छगन साहू को सोशल मीडिया एवं चलचित्र विभाग का दायित्व दिया गया।
सभी पदाधिकारियों का चयन संगठन के पंजीकृत सदस्यों द्वारा आम सहमति से निर्विरोध किया गया है। संगठन द्वारा पहली बार कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव करते हुए मुख्य कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को स्थान दिया गया है। साथ ही संगठन के जूनियर विंग के सदस्यों को विशेष दायित्व दिया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मिशन हरियर पागी के अंतर्गत पौधरोपण करते हुए गोपनीयता की शपथ ली।
अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद मिलने पर सबका धन्यवाद करते हुए कहा संगठन पिछले एक दशक से समाज कल्याण के लिए कार्यरत है और यह आगे भी जारी रहेगी। पटेल ने कहा संगठन द्वारा पौधरोपण, जल संरक्षण, शिक्षा, पुस्तकालय विस्तार जैसे प्रमुख अभियानों के साथ रुके कार्यों को नई रणनीति के साथ तेजी से पूरे करने पर फोकस किया जाएगा।
सचिव आदित्य भारद्वाज ने कहा संगठन ने मुझे बड़ा दायित्व दिया है जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा। साथ ही कहा संगठन के कार्यकारिणी में इस बार विस्तार करते हुए नए लोगों को भी मौका दिया गया है जिसका असर संगठन के कार्य पर सकारात्मक रूप में देखने को मिला है। संगठन को संगठित एवं समाज के कल्याण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *