उतई महाविद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व छात्र नेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रोशन सिंह बम्भोले

उतई।शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में उत्तरपुस्तिका जमा करने में छात्रों को हो रही तकलीफों को लेकर पूर्व छात्रओं नेताओं ने उठायी आवाज तब जाकर कॉलेज प्रबंधन ने बढ़ाई तारीख।
एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ सचिव डुमेश साहू के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को जानकर महाविद्यालय के प्रबंधक से लम्बी चर्चा की जिसके बाद ये निष्कर्ष निकाला गया कि छात्रों को उत्तरपुस्तिका को जमा करने के लिए अतिरिक्त दो दिनों का समय दिया जाएगा।
छात्रों को हो रही थी परेशानी कोरोना गाइड लाइन के नियमो का भी नही हो रहा था पालन
डुमेश साहू ने बताया कि महाविद्यालय में पहले उत्तरपुस्तिका को जमा करने की अंतिम तिथि 17जून थी। जिसे लेकर छात्रों में असमंजस की स्तिथि उतपन्न हो गई थी। जिसके बाद छात्र छात्राओं का महाविद्यालय में बड़ी संख्या में उत्तरपुस्तिका जमा करने पहुंच गए थे।
जिसमें कोरोना के संक्रमण को भी दरकिनार कर दिया गया था , जिसकी शिकायत हमे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा फोन पर बताई गई , फिर इसकी खबर मिलते ही हमारे एबीवीपी के छात्र नेता व कार्यकर्ताओं के साथ हमने कॉलेज प्रबंधन से इस गंभीर विषय पर छात्र-छात्राओं की परेशानी और कोरोना संक्रमण को लेकर उपजी असमंजस की स्थिति को लेकर चर्चा किया और प्रबंधन से तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। जिसके बाद प्रबंधक ने हमारी बातो को रखते हुए उत्तरपुस्तिका को जमा करने की तारीख को बढ़ाने की बात को कुलपति को तिथि बढ़ाने के लिए पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिसके बाद सैकड़ो छात्रों ने राहत की सांस ली और महाविद्यालय के सभी छात्रों ने एबीवीपी के छात्र नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ सचिव डुमेश साहू,रोहित चौहान,शुभमवर्मा,कमलकांत
भूपेंद्र गायकवाड़,उत्कर्ष,वासु,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *