रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में बुजुर्ग लोगों का नारियल सैनेटाइजर मास्क वितरण करके सम्मान किया गया।
मचांदुर सरपंच दिलीप कुमार साहू ने कहा है की हर घर में बुजुर्ग मिलेंगे। कहीं पर उनको सम्मान और उनकी सलाह से घर चलता दिखेगा तो कुछ घरों पर उनकी अवहेलना भी देखने को मिलती है। फर्क आप खुद देखेंगे जिन घरों में बुजुर्गों की कद्र नहीं होगी वहां संस्कारों का अभाव होगा। पंच प्रवीण यदु ने कहा की जहां बुजुर्गों को सम्मान दिया जाता है वो घर उन्नति के रास्ते पर चलता है। हम सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इसकी शुरुआत भी हर व्यक्ति को अपने आसपास मौजूद लोगों से करनी चाहिए। मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम ने कहा है की हमेशा ध्यान रखें हर व्यक्ति बूढ़ा होगा, तब हम जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वैसा ही लोगों से अपने लिए उम्मीद करेंगे।’ इस अवसर पर सरपंच दिलीप कुमार साहू, कुमार साहू, पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम,पंच प्रवीण कुमार यदु, वीरेंद्र साहू,लक्ष्मी ठाकुर,कृषि अधिकारी दीपा साहू,मनोज राजपूत,नरेश यदु,यमनी साहू, कुलदीप सिंह राजपूत, इन बुजुर्ग का किया गया सम्मान कनहैया साहू,खोरबाहरा विश्कर्मा, सोनसाय पटेल, कच्चू देवांगन, दयालगिरि गोस्वामी,नारायण ठाकुर,मंगतीन ठाकुर,सरस्वती निषाद,लक्ष्मी निषाद,अमरीका ढीमर,लक्ष्मी ठाकुर, यमनी साहू,प्रमुख रूप से रहे।
